25 मार्गो पर अब सेवा बंद तथा नये 4 मार्ग चालू पुणे मेट्रो लाईव्ह अन्वरअली शेख पुणे शहर की लाईफ लाईन समझे जाने वाली पीएमपीएमएल घाटे में चल रही है इस लिये 25 मार्गों को बंद करने का फैसला किया है ! तथा 4 नये मार्ग शुरू कर रहे है। यात्रियों की आवाजाही और प्रतीसाद को देखते हुए 20 रूटों पर ट्रिप की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। घाटे में चल रहे मार्गों पर 2 अगस्त से बसें बंद कर दी जाएंगी। अगले तीन दिनों में नए रूट पर यात्री यातायात शुरू हो जाएगी। फिलहाल शेड्यूल में बदलाव का काम चल रहा है। इसलिए पीएमपी.. प्रशासन ने कहा कि इसे तीन दिन में लागू कर दिया जाएगा। इन मार्गों पर नहीं दौडेंगी बसें 1. स्वारगेट-मिडीपॉइंट 2. नगर भवन-आदित्य उद्यान सोसायटी 3. कात्रज-कोंधनपुर 4. तलजई पठार-स्वारगेट 5. उरुली कंचन-खामगाँव 6. सासवड-उरुली कंचन 7. हडपसर-उरुली कंचन 8. स्वारगेट-कात्रज मार्ग लेकटाउन 9. वाघोली-न्हावी सांडस 10. वाघोली-करंदीगांव 11. पुणे स्टेशन-ताड़ीवाला रोड 12. निगडी-देहुगांव 13. हिंजेवाड़ी फेज 3-इंटरसिटी फेज 3 14. चिखली-हिंजेवाड़ी मान फेज 3 15. भोसरी-पाबलगांव 16. राजगुरुनगर-कडूस 17. पिंपले...