पिंपरी कालेवाडी मक्का मस्जिद मे स्वतंत्रता के अमृतमहोत्सव के अवसर पर 250 नमाजियो को तिरंगे निःशुल्क बांटे गये
पुणे मेट्रो लाईव्ह
अन्वरअली शेख :
पिंपरी चिंचवाड़ - ता.12, पिंपरी कालेवाडी मक्का मस्जिद मे स्वतंत्रता के अमृतमहोत्सव के अवसर पर हाजी गुलजार जमियेत ऊलमा हिंद पिंपरी चिंचवड अध्यक्ष के मार्गदर्शन में मस्जिद मे आने वाले सभी नमाजि नागरिकों को नि:शुल्क तिरंगा वितरित किया गया.
हाजी गुलजार अध्यक्ष जमियेत ऊलमा हिंद पिंपरी चिंचवड के नेतृत्व में सभी नमाजी भाईयो को अपने अपने घरों में तिरंगा फेहराने लिये मक्का मस्जिद मे आज बाद नमाजे मगरिब के 250 झंडे निःशुल्क बांटा गया. जमियेत अध्यक्ष हाजी गुलजार ने कहा कि इस देश की युवा पीढ़ी को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में लाखों शहीदों के समर्पण से अवगत कराने के लिए मक्का मस्जिद मे हम ये तिरंगा अभियान चला रहे हे,इस कार्यक्रम मे छावा संघटन के एलकर पाटील साहब,मक्का मस्जिद के नायबसदर हाजी उस्मान साहब, ज. सेकेट्री ताजुद्दीन तांबोळी, और मस्जिद सभी ट्रस्टी जिम्मेदार उहदे-दार मौजुद थे,
अन्वरअली शेख
पुणे मेट्रो लाईव्ह
Comments
Post a Comment